rajasthanone Logo
Rajasthan's largest Eidgah: जयपुर में सैकड़ों की संख्या में मस्जिद हैं जहां सोमवार को नमाज़ अदा की जाएगी। ईद के मौके पर मस्जिदों को खासतौर से सजाया गया है।

Eid 2025: राजस्थान सहित पूरे देश में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में ईद उल फितर को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। पूरे जयपुर में सैकड़ों की संख्या में मस्जिद हैं जहां सोमवार को नमाज़ अदा की जाएगी। ईद के मौके पर मस्जिदों को खासतौर से सजाया गया है। मस्जिदों में रमज़ान और ईद पर लोग लाखों की संख्या में ईद की नमाज अदा करते हैं।
कब होगी ईद की नमाज़?
जयपुर के अलग - अलग मस्जिदों में ईद की नमाज़ के लिए अलग - अलग समय तय किया गया है। सोमवार सुबह से ईद की नमाज़ अदा होने लगेगी। राजधानी जयपुर के चारदीवारी बाज़ार में ही ज़्यादातर मस्जिद स्थित हैं। यहां एक साथ हजारों की संख्या में लोग नमाज़ अदा करने पहुंचते हैं। जयपुर के प्रमुख मस्जिदों में ईदगाह की मस्जिद व जामा मस्जिद हैं। जयपुर स्थित अजमेर गेट की हैजम फिरोजशाह मस्जिद के नायाब ईमान मोहम्मद मोहतर बताते हैं कि जयपुर में ईद की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय है, जहां ईद के दिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लोग सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा करेंगे।

कहां कितने बजे होगी नमाज़ अदा?

हर मस्जिद में अलग - अलग है नमाज़ अदायगी का समय
आपको बता दें अजमेर गेट की हैरम फिरोजशाह मस्जिद के नायाब ईमान मोहम्मद मोहतर के अनुसार जयपुर के अलग - अलग मस्जिदों में अलग - अलग समय ईद की नमाज़ अदा होगी। सबसे ज्यादा लोग ईदगाह और जामा मस्जिद पहुंचते हैं।

5379487