rajasthanone Logo
Cheenk Aana Subh Ya Asubh: छींक का आना बहुत ही मामुली बात है, लेकिन कई जगहों पर छींकने को अशुभ माना जाता हैं, जिससे शुभ कार्य बिगड़ जाता हैं।

Cheenk Aana Subh Ya Asubh:  हम सभी को कभी न कभी छींक आती ही है और छींक आना एक स्वाभाविक बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में छींक से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन बताए गए हैं। आज के इस लेख में हम आपको छींक से जुड़े शकुन और अपशकुन के बारे में बताएंगे। कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आप घर से बाहर जा रहे हों और कोई छींक दे तो आपके परिवार के लोग आपको थोड़ी देर रुकने के लिए कहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये अपशकुन है लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? आइए आपको छींक से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन के बारे में बताते हैं।

छींक आना शुभ है या अशुभ?

वैसे तो छींक को अशुभ माना जाता है लेकिन ज्योतिष और पौराणिक शास्त्रों में छींक को बहुत शुभ माना गया है। लोगों का मानना ​​है कि अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा हो और उस समय कोई छींक दे तो वो काम पूरा नहीं होता। लेकिन ऐसा तभी होता है जब छींक सिर्फ एक बार आए। अगर छींक एक से अधिक बार आए तो इसे शुभ माना जाता है।

अगर कोई गृहिणी रसोई में दूध उबाल रही हो और उसी समय उसे छींक आ जाए तो इसे पुराणों में अशुभ माना जाता है और इसका मतलब है कि आपके घर में बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है।

वहीं अगर आप कोई काम कर रहे हों और पीछे से कोई छींक दे तो इसे बहुत शुभ माना जाता है, इसका मतलब है कि आपका काम जरूर पूरा होगा।

इसके साथ ही अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं और दवा लेते समय आपको छींक आ जाए और आपकी दवा गिर जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही उस बीमारी से राहत मिलने वाली है।

वहीं अगर कोई व्यक्ति आपके सामने छींक दे तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप किसी विवाद में फंसने वाले हैं।
 
जानवरों का छींकना भी देता है शुभ अशुभ संकेत ?

ये तो थी इंसानों की छींक की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इंसानों की ही नहीं, बल्कि जानवरों की छींक भी शुभ या अशुभ होती है। अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं और उसी समय आपको गाय दिख जाए और गाय छींक दे तो दोस्तों आपका काम जरूर पूरा होगा। वहीं अगर आप कुत्ते को एक से ज्यादा बार छींकते हुए सुनते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका मतलब है कि आपको धान का लाभ मिलने वाला है। वहीं अगर आप हाथी की छींक सुनते हैं तो इसे शुभ शगुन माना जाता है। यह आपको खुद को विकसित करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़े:-  गुरू जम्भेश्वर ने 34 की उम्र में की थी बिश्नोई समाज की स्थापना: जानें क्या थी 29 नियम की आचार संहिता

5379487