rajasthanone Logo
Ishqiya Ganesh Temple: जोधपुर में इश्किया गणेश मंदिर की स्थापना करीब सौ साल पहले हुई थी। इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि यहां प्रेमी जोड़े की मनोकामना पूरी होती है।

Ishqiya Ganesh Temple: कहते हैं ईश्वर में अगर आस्था और श्रद्धा हो तो आपकी हर छोटी बड़ी मुराद जरूर पूरी होती है। आपने ईश्वर की कई कृपा और उनकी महिमा के बारे में सुना होगा। इसमें कोई शक भी नहीं है कि ईश्वर पर भरोसा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ते जमाने के साथ और भी मजबूत होती जा रही है। जब हम मोहब्बत की बात करते हैं तो जिस ईश्वर का ख्याल हमारे मन में आता है वो है कृष्णा और राधा। लेकिन इन सबसे इतर राजस्थान के जोधपुर शहर का एक ऐसा ऐसा मंदिर है, जो प्रेमी जोड़ों की मुराद पूरी करने के लिए जानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि यहां पर प्रेम करने वाले जोड़े श्रद्धा से आते हैं और उनकी मुराद भगवान इश्किया गणेश पुरी कर देते हैं। यही वजह है कि प्रेमी जोड़ों के लिए यह मंदिर खास है।

कैसे भगवान गणेश बने इश्किया गणेश?

जोधपुर में इश्किया गणेश मंदिर की स्थापना करीब सौ साल पहले हुई थी। स्थानीय लोग इस मंदिर की संरचना के बारे में बताते हैं की इसका निर्माण ऐसा है कि यहां खड़ा कोई व्यक्ति दूर से किसी को आसानी से दिखाई नहीं दे सकता है। जिस वजह से यहां प्रेमी जोड़े मिलने आते थे। यही वजह रही की धीरे-धीरे यह मंदिर प्रेमियों की पहली पसंद बन गई। इस मंदिर में आने के बाद प्रेमी जोड़े भगवान गजानन से अपनी शादी की कामना करते थे। इसके बाद शादी हो जाने पर यह प्रेमी जोड़े भगवान को धन्यवाद करने आते थे। इस तरह यह मंदिर गुरु गणपति से 'इश्किया गणेश मंदिर' के नाम से विख्यात हो गया 

ये भी पढ़ें: नागौर में स्थित है अनोखा मंदिर, जहां देवी - देवता नहीं बैल की होती है पूजा

यहां प्रेमियों का लगता है मेला

प्रेमी जोड़े के अलावा हर आयु वर्ग के अन्य भक्त भी यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। इसके साथ ही इस मंदिर में हर बुधवार प्रेमियों का मेला लगता है। भक्तों की खुशी ऐसी कि मनोकामना पूरी होने पर यहां कई भक्त विवाह का निमंत्रण देने भी आते हैं। 

5379487