rajasthanone Logo
Fagotsav Celebration in Jaipur: होली के रंगों में पिंक सिटी रंगीन होने वाली है। जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में फागोत्सव शुरू हो चुका है, जो कि होली तक चलेगा। साथ ही होली के विशेष कार्यक्रम भी इस महोत्सव में आयोजित किए जाएंगे।

Jaipur Holi Festival: जयपुर में होली फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी की है। जिले के श्री गोविंद देवजी मंदिर में फागोत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव डांडा पूजन के साथ शुरू हुआ था और इसमें प्रतिदिन कईं प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उत्सव बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। इसलिए भक्तों की भारी भीड़ इसको देखने आ रही है। यह फागोत्सव होली तक चलेगा, इसलिए 7 से 9 मार्च तक होली के कार्यक्रम भी होंगे। भक्त फूलों और गुलाल की होली खेलेंगे। 

कार्यक्रम इस प्रकार और इस समय होंगे

मंदिर के सेवा अधिकारी बताते हैं कि मंदिर परिसर में 7 मार्च से  9 मार्च तक होलिकोत्सव भी मनाया जाएगा। इन तीन दिनों में कईं सांस्कृतिक कार्यक्रम होने वाले हैं। साथ ही सुंदर झांकियां भी दोपहर 12.30 बजे से निकलेगी और आरती शाम 3 बजे से 4.30 बजे तक होगी। इसके अलावा 10 और 11 मार्च को पुष्प फागोत्सव आयोजित होगा, जिसमें भजनों के साथ पुष्प वर्षा होगी। साथ ही भजनानंद वर्षा का अनुष्ठान भी किया जाएगा। रचना झांकी के दर्शन करने का समय शाम 3 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। 

होली के दिनों के कार्यक्रमों का विशेष ध्यान रखें

अंतिम दिनों में यह महोत्सव ओर भी शानदार होने वाला है। 12 मार्च को होली के पदों का आयोजन होगा और भजन संध्या और कीर्तन होंगे। इस दिन भी रचना झांकी को पहले दिन के समय के अनुसार ही निकाला जाएगा। अगले दिन यानी 13 मार्च मंदिर के प्रांगण में गुलाल से होली खेली जाएगी। जिसमें विशेष रूप से केवल गुलाल से ही होली खेली जाएगी और किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंग और पानी का उपयोग नहीं किया जाएगा। 

होली के अगले दिन 14 मार्च को चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती के दिन संध्या झांकी निकाली जाएगी। जिसमें श्रद्धालु श्री गोविंद देवजी के अभिषेक का सीधे दर्शन कर सकेंगे। इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने सभी को नियमों का पालन करने और सिर्फ गुलाल से ही होली खेलने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें - Fogewale Balaji Temple Nagaur: एक ऐसा मंदिर...जहां मिलता है मीठे पानी का वरदान, मूंछे वाले बालाजी को देख दंग रह जाएंगे आप

5379487