rajasthanone Logo
Vastu Shastra For Turtle Statue: काफी समय से घर में कछुआ रखने के चलन में तेजी आई है। कहा जाता है कि कछुआ रखने से पैसों की कमी नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में कछुआ रखना चाहते हैं, तो जानें किस दिशा में और कैसे कछुआ रखना चाहिए। 

Vastu Shastra For Turtle Statue: वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए की मूर्ति घर में रखना शुभ माना जाता है। बहुत से घरों में लोग कछुए की मूर्ति घर में रखते भी हैं। कहा जाता है कि कछुए की मूर्ति को घर में रखने से सुख-समृद्धि और शांति आती है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु ने कछुए के रूप में अवतार लिया था, जिसे कूर्म अवतार कहा जाता है। कहा जाता है कि क्षीरसागर में मंथन किया गया था, उस दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था और उन्होंने अपनी पीठ पर मंद्रांचल पर्वत को धारण किया था। 

सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है कछुए की मूर्ति

माना जाता है कि कछुए को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही व्यापार में भी सफलता मिलती है। कछुआ घर में सुख-समृद्धि भी लाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति या प्रतिमा रखने से कई लाभ मिलते हैं। इसी के तहत हाल ही में घर में कछुआ रखने का चलन भी शुरू हुआ। हालांकि बहुत से लोग ये नहीं जानते कि कछुए की मूर्ति किस दिशा में और कैसे रखनी चाहिए?

करियर में तरक्की के लिए इस दिशा में रखें कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखने से कई फायदे होते हैं। ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। माना जाता है कि अगर आप अपने करियर में तरक्की करना चाहते हैं, तो आपको उत्तर दिशा में कछुआ रखना चाहिए। आप अपने घर के पूजा कक्ष में कछुए की तस्वीर या अष्टधातु से बना कछुआ रख सकते हैं। कहा जाता है कि अगर कछुए को पीतल या अष्टधातु के बर्तन में पानी भरकर रखा जाए, तो कई लाभ होते हैं। 

कछुए की मूर्ति पर रखें तुलसी की टहनी

बता दें कि कछुए को बुद्धि, धैर्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि  कछुए को घर के उत्तर-पूर्व में पानी से भरे बर्तन में रखना चाहिए। साथ ही कछुए की मूर्ति पर प्रतिदिन तुलसी की एक टहनी रखनी चाहिए। अगर काम के लिए जाते समय कछुए की मूर्ति दिख जाए, तो काम सफल होता है। 

बच्चों की पढ़ाई के लिए इस दिशा में रखें कछुआ

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कछुए की मूर्ति को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे बच्चों का जीवन अच्छा रहता है। उत्तर-पश्चिम दिशा में कछुआ रखने से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में इन सब्जियों को डाइट में करें शामिल: सेहत रहेगी फिट, शरीर को भी रखेंगी हाइड्रेट

5379487