rajasthanone Logo
Maha Shivratri 2025: राजस्थान के भीलवाड़ा के पंचमुखी मुक्तिधाम में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान की अनोखी पूजा की जाती है।

Maha Shivratri 2025: आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर देश के बड़े-बड़े मंदिरों में जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान के भीलवाड़ा के उस अनोखे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान की अनोखी पूजा की जाती है। 

पंचमुखी मुक्तिधाम में स्थित है मंदिर 

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर भीलवाड़ा के पंचमुखी मुक्तिधाम में स्थित है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां हजारों की संख्य में भक्त भगवान शिव की पूजा करने आते हैं। इस मंदिर की अनोखी बात यह है कि यहां लोग दिन में नहीं बल्कि रात में महादेव के दर्शन करने आते है। आधी रात में पुरूषों के साथ महिलाएं भी भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए मंदिर में आती है। 

मंदिर से जुड़ी मान्यता 

बीते कई सालों से यह माना जाता है कि इस मंदिर में रात के समय गुप्त तरीके से शिवलिंग की स्थापना की गई थी। तभी से आज तक महाशिवरात्रि पर रात के समय पूजा की जाती है। यह मंदिर भक्तों की आस्था और श्रद्धा का मुख्य प्रतीक माना जाता है। यहां भीलवाड़ा के साथ-साथ आसपास के गांव के लोग भी यहा महाशिवरात्रि पर पूजा करने पहुंचते हैं। 

10 साल पुराना है यह मंदिर 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर को लगभग 10 साल पहले बनाया गया था। इस मंदिर में आधी रात को गुप्त तरीके से शिवलिंग की स्थापना की गई थी, इसी कारण से इस मंदिर को गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

हर साल महाशिवरात्रि पर रात को यहां पूजा की जाती है

महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां शिवलिंग से पंचामृत अभिषेक किया जाता है। मान्यता हैं कि यहां भगवान शिव के दर्शन करने मात्र से ही हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भगवान शिव की पूजा करने कालसर्प दोष हट जाता है।

ये भी पढ़ें:- Pandeshwar Mahadev Mandir: राजस्थान के इस मंदिर में पांडवों ने बनाए थे पांच कुंड, महाशिवरात्रि के दिन उमड़ती है भक्तों की भीड़

5379487