rajasthanone Logo
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ भी हो गया ऐसे में अगर आप मंदिर घूमने जाने का प्लान कर रहें तो आइए आपको बताते हैं राजस्थान की प्रमुख देवी मंदिरों के बारें में…

Chaitra Navratri 2025: भारत जिस शहर में जाएंगे वहां अनेकों मंदिर मिल जाएंगी। पूराने से लेकर नए तक, गणेश जी से लेकर मां दुर्गा तक हर तरह के मंदिर भारत में मिल जाती हैं। राजस्थान जो कि अपने संस्कृति के लिए पूरे देश में जाना जाता हैं, यहां में कई फेमस मंदिर बनी हुई हैं। चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ भी हो गया ऐसे में अगर आप मंदिर घूमने जाने का प्लान कर रहें तो आइए आपको बताते हैं राजस्थान की प्रमुख देवी मंदिरों के बारें में…

अंबिका माता मंदिर 

यह मंदिर देवी अंबिका समर्पित मंदिर है जो कि राजस्थान के उदयपुर में स्थित है। यह राजस्थान के सबसे पूराने मंदिरों में से एक है। देवी दुर्गा के नौ देवियों में से एक अंबिका मां की पूजा काली की तरह की जाती है। इस मंदिर में दुर्गा, अंबिका के अलावा कई अन्य देवियों की मंदिर भी है। 

नीमच माता मंदिर 

इस मंदिर में देवी नीमच माता की पूजा की जाती है। यह फतेहपुर सागर झील के किनारे उदयपुर शहर  में स्थित है। राजस्थान का ये सबसे ख़ूबसूरत मंदिर देवाली में एक हरी पहाड़ी के बीच में है। मंदिर तक पहुंचने के लिए कई सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। ऊंचाई में होने के कारण मंदिर के आसपास का दृश्य बहुत सुंदर हो जाता है।

जीण माता मंदिर

जीण माता मंदिर राजस्थान के फेमस माता मंदिर में से एक है। माना जाता है कि ये मंदिर हज़ार साल पूरानी है। यह मंदिर जीणमाता गाँव में स्थित है। नवरात्रि के दिनों में यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

करणी माता मंदिर

बीकानेर के पास देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए प्रसिध्द मंदिर है। इसे चूहों के मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। माना जाता है कि मंदिर में लगभग 20,000 चूहे रहते हैं। यहां नवरात्रि के दिनों में लोग पहुंचते हैं और माता रानी के साथ - साथ चूहों को भी सम्मान देते हैं।

और पढ़ें...Bayana Qila History: भरतपुर में स्थित है ऐतिहासिक किला, जहां हुआ था इतिहास का पहला जौहर

कैला देवी मंदिर

करौली जिले के कैला देवी गाँव में कैला देवी मंदिर स्थित है। यह मंदिर कालीसिल नदी के किनारे स्थित है, इस मंदिर में लोग पहले स्नान करते हैं। मंदिर में आने वाले भक्त आकर लाल झंडे लगाते हैं।

5379487