rajasthanone Logo
Nosar Mata Temple: राजस्थान के अजमेर शहर में मां जगदंबा के नवों रूपों के दर्शन एक साथ होते हैं, जिसमें नौसर माता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर की आज भी रक्षा करती हैं।

Nosar Mata Mandir In Ajmer:  राजस्थान ऐसा शहर जहां भक्त और भगवान के विश्वास की अटूट आस्था की कई किस्से सुनने को मिलते रहते हैं, जिसमेें  यहां के कई मंदिरों की शैलियों नक्काशी और ईश्वर की भक्ति अलग-अलग रूपों में देखी जा सकती है। नवरात्रों में माता रानी के दर्शन भक्त के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा बहुत कम होता है जब आप मां दुर्गा के नव अवतार को एक साथ मूर्ति के रूप में दर्शन करते है, लेकिन राजस्थान के अजमेर जिले में एक ऐसा मंदिर है जहां मां जगदंबा के नवों रूपों के साथ दर्शन होते हैं।

नौसर माता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर की करती है रक्षा 

माता के नवों रूपों का दर्शन हर जगह पर मौजूद नहीं है, लेकिन राजस्थान के अजमेर शहर में माता की नवों रूपों के दर्शन एकसाथ होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब ब्रह्मा ने सृष्टि यज्ञ किया तब यहां नव दुर्गा माता का प्रादुर्भाव उस वक्त हुआ था। मां जगदंबा का या पवित्र धाम लोगों के भक्ति का बहुत बड़ा केंद्र है।

उल्लेखनीय है कि पुष्कर नगरी की रक्षा नौसर माता ब्रह्मा आज भी रक्षा करती हैं। माता के इस मंदिर में भक्तों की भीड़ बड़ी तादाद में उमड़ती है। लेकिन यह भीड़ नवरात्रि पर यहां और अधिक बढ़ जाती है जब यहां मेले जैसा माहौल रहता है। नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए आते हैं।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान के इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए चढ़नी होती है 700 सीढ़ियां, जानें क्या है मान्यता

विश्व में अद्भुत  एकमात्र मंदिर

माता के प्रादुर्भाव के बारे में मंदिर के पीठाधीश्वर रामा कृष्ण देव बताते हैं कि चट्टान के नीचे मंदिर में माता एक शरीर में 9 मुख को धारण किए हुए हैं। उनके अनुसार माता का ऐसा अद्भुत मंदिर देश ही नहीं विश्व में और कहीं नहीं है। इसके अलावा पद्म पुराण में माता के इस पवित्र धाम का भी उल्लेख है।

5379487