rajasthanone Logo
Mahishasura Mardini Temple: जावर माता का मंदिर उदयपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर जावर गांव में स्थित है। हजारों वर्षों से यहां चांदी और जस्ता का खनन होता आ रहा है। जिस पर माता का मंदिर स्थित है। माता यहां देवी महिषासुर मर्दिनी के रूप में पूजित हैं। जावर माता का मंदिर दक्षिणी राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है।

Mahishasura Mardini Temple: भक्त का ईश्वर पर असीम विश्वास इस बात का प्रतीक है कि वह ईश्वर की वजूद को न सिर्फ मानता है, बल्कि ईश्वर के महिमा में भी अटूट विश्वास रखता है। ईश्वर के प्रति श्रृद्धा ही भक्त को ईश्वर की प्रति आकर्षित करते हैं। यूं तो माता के कई शक्तिपीठ स्थित है, लेकिन दक्षिणी राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है जवार माता का मंदिर। यह मंदिर उदयपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर जावर गांव में स्थित है। हजारों वर्षों से यहां चांदी और जस्ता का खनन होता आ रहा है। इसी समृद्ध भूमि पर मां जावर माता का दिव्य मंदिर स्थित है। वहीं यहां मां जावर माता की पूजा भक्त देवी महिषासुर मर्दिनी के रूप में पूजते हैं।

कहां स्थित है यह मंदिर?

जावर माता का मंदिर जिन्हें दक्षिणी राजस्थान के शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर राजस्थान के उदयपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर जावर गांव में स्थित है। वहीं इस मंदिर को केवल आस्था का प्रतीक नहीं माना जाता है, बल्कि यह मंदिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान के इस गांव में मौजूद है जयपुर की कुलदेवी का मंदिर, जानें इसका इतिहास

जावर गांव खनिज संपदा के लिए है प्रसिद्ध

जहां एक ओर यहां जावर माता की पूजा की जाती है। वही जावर गांव प्राचीन काल से ही खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध रहा है। बता दें कि हजारों वर्षों से यहां चांदी और जस्ता का खनन होता आ रहा है। इस समृद्ध भूमि पर मां जावर माता का दिव्य मंदिर स्थित है।

इस मंदिर में देवी महिषासुर मर्दिनी के रूप में पूजी जाती हैं

दक्षिणी राजस्थान की माता मंदिर में शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध जावर माता यहां देवी महिषासुर मर्दिनी के रूप में पूजी जाती हैं। यहां महिषासुर मर्दिनी का स्वरूप अन्य मंदिरों की तुलना में बेहद शांत और सौम्या है। आमतौर पर आप महिषासुर मर्दिनी को युद्धरत के रूप में देखा होगा, लेकिन यहां माता का मंदिर बेहद शांत और सौम्या है। माता का यह शांत और सौम्य रूप भक्तों को ऊर्जा प्रदान करता है।

5379487