Pushkar Tourism: माना जाता है पुष्कर शहर को खुद भगवान ब्रह्मा जी ने बसाया था। पुष्कर राजस्थान का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ खूबसूरत सिटी भी है। यहां के मंदिरों में श्रद्धालु भोट दूर दूर से दर्शन के लिए आते हैं।
पुष्कर के मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं, जैसे- ब्रह्मा मंदिर, महादेव मंदिर, आपेश्वर मंदिर, वराह मंदिर, सावित्री मंदिर, रंगजी मंदिर। इनके अलावा ओर भी मंदिर हैं। सभी मंदिरों की वास्तुकला बहुत अधिक पुरानी है। ज्यादातर मंदिर 20वी शताब्दी के समय के बने हुए हैं। इसलिए पुष्कर शहर धार्मिक दृष्टिकोण से काफी प्रसिद्ध है।
अरावली रेंज के बीच स्थित है पुष्कर
पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित अरावली रेंज के बीच स्थित है। पुष्कर को तीर्थराज भी कहा जाता है। पुष्कर को पांच सबसे प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थलों की लिस्ट में रखा गया है। जो कि एक खास बात है। यह शहर हिंदू देवता ब्रह्मा को समर्पित किया गया है। दुनिया में ब्रह्मा जी के मंदिरों की संख्या गिनी चुनी है। जिसमें से एक मंदिर पुष्कर में ही है।
मन महल: पुष्कर में मन महल भी है। पुष्कर का मन महल, यहां का सबसे बड़ा महल है। यह महल राजस्थानी स्थापत्य शैली के साथ बना हुआ है। अब इस महल को आरटीडीसी होटल सरोवर के नाम से जाना जाता है। लेकिन महल के पुराने रूप को नहीं छेड़ा गया।
पुष्कर झील: पुष्कर में एक प्रसिद्ध, पुष्कर झील भी है, जिसमें लगभग 52 घाट हैं, जो कि स्नान के लिए बनाए गए हैं। इस झील को हिन्दुओं की सबसे पवित्र झीलों में से एक माना जाता है।
पुष्कर मेला: इन सभी के अलावा पुष्कर में सबसे प्रसिद्ध है, पुष्कर मेला। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को प्रतिवर्ष लगता है। इस मेले के देख रेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशाशन के हाथ में होती है। संस्कृति और प्रयटन मंत्रालय पुष्कर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम करता है। इस मेले में पशु मेला भी लगता है। विभिन्न प्रजाति के पशु लाए जाते हैं और सबसे आकर्षक पशु को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- Gusainji Temple Nagaur: इस मंदिर में पदचिह्नों की होती है पूजा, हिंदू-मुस्लिम दोनों की आस्था का केंद्र