Rajasthan saraswati river: राजस्थान की धार्मिक नगरी कहे जाने वाला अजमेर शहर में कई प्राचीन मंदिरों और धरोहर के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पुष्कर में दुनिया का जाना माना मशहीर ब्रह्मा जी मंदिर स्थित है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने आते हैं। साथ ही अजमेर शहर की ख्वाजा साहब की दरगाह भी विश्व प्रसिद्ध है। पुष्कर के ब्रह्मा जी मंदिर के अलावा यहां कई ऐसे प्राचीन और अनोखे मंदिर मौजूद हैं, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इन्हीं मंदिरों में से एक है पुष्कर का बैद्यनाथ मंदिर जहां ऐसा दावा किया जाता है कि आज भी इस मंदिर से गुप्त सरस्वती नदी बह रही है।
भगवान शिव को समर्पित है यह मंदिर
अजमेर के पुष्कर शहर का बैद्यनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां के पुजारी और स्थानीय लोगों को मानना है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयं भू शिवलिंग है। साथ यहां के बहते हुए पानी के बारे में कहा जाता है कि यह पानी गुप्त सरस्वती नदी का पानी है जो पहाड़ों से होता हुआ मंदिर में आता है।
गुफा के अंदर से जाकर होते है भगवान के दर्शन
बैद्यनाथ मंदिर मंदिर के बारें में काफी कम लोंगो को बता है। इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों को एक गुफा से होते हुए जाना होता है। मान्यता है कि इस में भगवान भोलेनाथ से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सैलानियों के लिए है ट्रेकिंग की सुविधा
मंदिर की दूसरी ओर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर रेल के टीले बनाएं गए हैं। यहां घूमने आए सैलानी ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको प्रकृति का एक बेहतर अनुभव भी मिलेगा। राजस्थान में रेल के टीले का मज़ा लेने वाली भीड़ भी यहां नहीं मिलेगी। यहां आपको भगवान के दर्शन के अलावा घूमने के लिए कई सारी चीजें मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें:- Fogewale Balaji Temple Nagaur: एक ऐसा मंदिर...जहां मिलता है मीठे पानी का वरदान, मूंछे वाले बालाजी को देख दंग रह जाएंगे आप