Mata Tripura Sundari Temple: माता की महिमा और उनकी कृपा का गुणगान सभी क्षेत्र में देखते हैं। नए दौर में ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास की एक अलग ही धारणा लोगों के मन में उत्पन्न होती है। ईश्वरीय चमत्कार , माता की कृपा, प्रभु का आशीर्वाद इस तरीके के शब्द हम आए दिन किसी न किसी की जुबान से और ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम और आस्था रखने वाले भक्त से सुनने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थापित माता त्रिपुरा का एक मंदिर है, जो की राजनीतिक क्षेत्र में बेहद प्रसिद्ध है। साथ ही उनकी मान्यता और उनकी ख्याति उनके आशीर्वाद और उनके कृपा की महिमा का डंका पूरे राजनीतिक क्षेत्र में बजता है। चलिए हम आपको बताते हैं माता की महिमा की विशेष कृपा के बारे में।
कहां स्थित है यह मंदिर?
त्रिपुरा सुंदरी माता का मंदिर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित है। माता की महिमा की मान्यता राजनीतिक क्षेत्र में भी खूब माना जाता है। राजनीतिक क्षेत्र में देवी मां को संकट मोचन के रूप में ख्याति भी मिल चुकी है। माता का यह मंदिर जहां बड़े-बड़े नेता राजनेता शीश नवा चुके हैं, जिनमें प्रधानमंत्री से लेकर सरपंच तक सभी अपने मन की मुराद को लेकर माता के सामने झोली फैला चुके हैं। खास बात यह है कि वह खाली हाथ भी माता के मंदिर से नहीं लौटे हैं। उनके मुराद के पूरे होने की वजह से माता की महिमा की मान्यता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान के इस शहर में भगवान गणेश की मूर्ति है बिना सूंड के विराजमान...भक्तों का लगता है तांता
अपनी मुराद को लेकर बड़े-बड़े राजनीतिक नेता आते हैं माता के मंदिर
माता त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर आस्था का वह धाम है, जहां देश दुनिया के बड़े-बड़े कामयाब नेता राजनेता शीश नवां ने आते हैं। इस माता मंदिर को शक्तिपीठ के नाम से भी प्रसिद्धि मिली हुई है। वहीं यहां पर माता मंदिर की आस्था को लेकर सिर्फ स्थानीय लोगों की नहीं है बल्कि यहां पर कई बड़ी हस्तियों की भी की आस्थाएं जुड़ी हुई है। माता के दर पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सरपंच तक सभी अपनी मुरादों की झोली फैला चुके हैं। अपने मन की मुराद को लेकर भक्ति लंबी यात्रा तय करके माता के मंदिर आते हैं।