Varuthini Ekadashi 2025 : सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। बता दें कि आज यानी 24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वरुथिनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वरुथिनी एकादशी प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु से मनोकामना भी मांगते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन कई तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोग के बनने से कई राशियों को लाभ भी होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वरुथिनी एकादशी के दिन कौन-कौन सा योग बनने वाला है। साथ ही किन-किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।
वरुथिनी एकादशी के दिन बनेगा ये दुर्लभ संयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे तीन राशि वाले जातकों की किस्मत अचानक बदल सकती है। साथ ही साथ उनके जीवन में खुशहाली भी आ सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों के लिए वरुथिनी एकादशी बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस दिन आपके अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकते हैं। साथ ही साथ आपके जो भी जरूरी कार्य अटके हुए हैं वे पूरे हो सकते हैं। कार्य प्रगति के मार्ग पर रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगी।
सिंह राशि

वरुथिनी एकादशी सिंह राशि वाले जातकों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है। इस दौरान सिंह राशि वाले जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही साथ कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेंगे। जो जातक शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही साथ आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद रहेगा। इस दौरान सेहत में सुधार आएगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उन्हें अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। साथ ही साथ भगवान विष्णु की कृपा से किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बनने वाला है कई शुभ संयोग, इस विधि से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
यह भी पढ़ें- Rajyog: इन 4 राशियों पर राजयोग की कृपा, जीवन में धन और शोहरत की भरमार