rajasthanone Logo
Tourist Place In Sikar: आप अगर राजस्थान के सीकर आ रहे हैं, तो एक बार यहां के कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में जान लें। चलिए आपको यहां के 4 मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं।

Tourist Place In Sikar: यदि आप राजस्थान के सीकर घूमने आने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार यहां के कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों के बारें में जान लें। आज इस लेख में हम आपको राजस्थान के सीकर के फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

1. सीकर किला

सीकर किला राजस्थान के फेमस किलों में से एक है, जो राजपूत वास्तुकला का अनोखा नमूना है। इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में कराया गया था। यह किला विशाल द्वारों, जटिल रूप की अनोखी डिज़ाइन के भित्तिचित्रों और विस्तृत कलाकृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह किला शहर के बीचों बीच स्थित है। किले का खुलने का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। इसका प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपये है। 

2. माधो निवास कोठी

माधो निवास कोठी राजस्थान के फेमस शानदार महलों में शामिल है। यह महल शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे राजपूत और यूरोपीय वास्तुकला शैलियों के मिश्रण से बनाया गया था। यह महल हरे-भरे बगीचों से घिरा हुआ है। खूबसूरत भित्तिचित्रों व जटिल नक्काशी से सुसज्जित यह महल अपने इतिहास और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। 
खुलने का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क: प्रति व्यक्ति 30 रुपये 

3. देवगढ़ किला

शहर के बाहरी हिस्से में स्थित देवगढ़ किला 18वीं शताब्दी की एक शानदार संरचना है। यह किला अनूठी नक्काशी व सुंदर दर्पण के लिए विश्व में जाना जाता है। देवगढ़ किला सीकर से कुल 15 किमी दूर है।  
खुलने का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क: प्रति व्यक्ति 40 रुपये 

4. राधा दामोदर मंदिर

राधा दामोदर मंदिर सीकर का मशूहर भगवान कृष्ण का मंदिर है। लोग दूर दूर से यहां भगवान के दर्शन करने आते है। इस मंदिर को खूबसूरत संगमरमर की वास्तुकला व नक्काशी से तैयार किया गया है।  
खुलने का समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क: कोई प्रवेश शुल्क नहीं

ये भी पढ़ें:- Kota Tourism: कोटा दर्शन का इससे सुनहरा मौका नहीं मिलेगा, डबल देकर बस सिर्फ 500 रुपए में कराएगा सफर

5379487