India Map Views: पहाड़ी नगरी के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान का डूंगरपुर शहर में एक धनमाता नामक पहाड़ है, जहां से पूरे शहर का नजारा दिखता है। इस पहाड़ से डूंगरपुर शहर के साथ-साथ आस पास के 15 से 20 गांव भी नजर आते हैं। खास बात यहा है कि यहां से देखने पर पूरा नजर भारत के नक्शे जैसा दिखाई देता है।
हेलीकॉप्टर में बैठकर देखते हैं नजारा
ज्यादातर लोग और दूर से आए पर्यटक यहां हेलीकॉप्टर में बैठकर आसमान से इस नजारे को देखते हैं। यदि आप बिना पैसे खर्च किए इसे दृश्य को देखना चाहते हैं, तो आपको पुराना शहर एक घाटी माहौल से ऊपर जाना होगा। यहां आप आसानी से बाइक या कार के माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां लोग सनराइज और सनसेट का आनंद लेते है और इस दृश्य को अपने फोन और कैमरे में कैद करते हैं।
घूमते नजर आते हैं पैंथर
इस पहाड़ी पर आपको लोगों के साथ पैंथर भी नजर आ जाएंगे, जो अक्सर शाम के समय दिखाई पड़ते हैं। इस पहाड़ी के ऊपर चढ़कर देखने पर पूरा शहर भारत के मेप की तरह दिखाई देता है। इसमें आपको जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब दिखाई देगा।
क्या है पहाड़ के पीछे की कहानी?
पौराणिक कथाओं के अनुसार डूंगरपुर में भीलों के राजा डूंगर बरंणा का राज था। उनकी काली माता और धन माता नाम की दो पत्नियां हुआ करती थी। डूंगर बरंणा के युद्ध में मारे जाने के बाद डूंगरपुर के तत्कालीन राजा ने इस पहाड़ को उनकी पत्नी धनमाता के नाम पर एक मंदिर स्थापित कराया था।
जिसके बाद मंदिर के साथ-साथ पहाड़ को भी धनमाता के नाम से जाना गया। इस पहाड़ी पर मौजूद धनमाता मंदिर में हर दिन हजारों भक्त आकर माथा टेकते हैं। साथ ही धनमाता पहाड़ पर राजा डूंगर बरंणा की याद में एक छतरी भी बनवाई गई है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में बिछेगा रेल नेटवर्क का जाल: हजारों करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर, पर्यटन को ऐसे मिलेगी रफ्तार