Rajsthan Haunted Place: राजस्थान की महलों की कोठरियों में कई राज दफन हैं। कुछ राज ऐसे हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनका भूतों से ताल्लुक है। आज की इस लेख में भी हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। राजस्थान में स्थित इस भूतिया जगह का नाम है जगतपुरा, जिसे चुड़ैलों का ठिकाना बताया जाता है। हालांकि, सच का पता तो आपको वहां जाकर ही लगेगा। लेकिन वहां जाने से पहले, इस जगह के बारे में इन बातों को अच्छे से जान लीजिए।
क्या है इतिहास?
बताया जाता है कि इस गांव के लोगों पर उस समय के राजा ने बहुत जुल्म और अत्याचार किए थे। उस राजा के अत्याचार का परिणाम यह हुआ कि जनता तड़प-तड़प कर भूख और गरीबी से मर गई। तब से यहां उन लोगों की आत्माएं भटकती रहती हैं और यहां आने वाले पर्यटकों से सहायता मांगती हैं।
क्या है खास?
इस जगह पर देर रात तक टहलने का सीधा मतलब है अपने जान को जोखिम में डालना। कोई भी यहां सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकलता। अगर आप यहां जाएंगे, तो आपको बहुत ही नकारात्मक वाइब्स महसूस होंगी और हो सकता है कि आपको डर भी लगे। लोक कथाओं के अनुसार, पूरे गांव के लोगों की आत्माएं यहां घूमती रहती हैं। इस वजह से यहां का माहौल बहुत नकारात्मक और भारी महसूस होता है।
कब जाएं?
यदि आप इस जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप यहां बहुत आसानी से आ सकते हैं। यह जगह जयपुर में है और हमेशा खुली रहती है। आप अपनी इच्छा के अनुसार जब चाहें, यहां आकर घूम सकते हैं। यहां रात को भी जाने की अनुमति है। अगर आप पैरानॉर्मल विषयों पर रिसर्च कर रहे हैं, तो यह जगह आपका नेक्स्ट डेस्टिनेशन बन सकती है। वहीं, अगर आपको भूतिया जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है, तो भी आप यहां की यात्रा प्लान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- New Year 2025: न्यू ईयर पर है चोखी ढाणी जाने का प्लान? यहां घूमने से पहले जान लें ये खास बातें