rajasthanone Logo
Jaipur To Mahakumbh: जयपुर से महाकुंभ जाने के लिए नॉर्मल से 5 गुना दामों पर फ्लाइट की टिकट बिल रही हैं। इसके साथ ही अगर जयपुर से दिल्ली भी जाना है, तो हजारों रुपए देने होंगे।

Jaipur To Mahakumbh Flight: अगर आप भी फ्लाइट से महाकुंभ जाने का सोच रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। जयपुर से महाकुंभ जाने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट के किराए में पूरी मनमानी कर रखी है। जयपुर से कनेक्टिंग फ्लाइट से महाकुंभ जाने के लिए नॉर्मल किराए का पांच गुना किराया देना पड़ रहा है।

अगर आप जयपुर से मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली जाना चाहते हैं तो, आपको लगभग 17,000 रूपये देने होंगे और अगर अयोध्या या वाराणसी जाना है, तो आपको 25,000 तक का किराया देना पड़ सकता है। इस बीच जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के किराए को देखकर जनता अचंभे में है कि जयपुर से दिल्ली फ्लाइट का किराया इतना कैसे बढ़ गया। हालांकि दिल्ली से जयपुर फ्लाइट से जाने पर किराया ठीक है। 

एयरलाइंस कंपनियों की हो रही है चांदी

एयरलाइंस का किराया बढ़े हुए पूरे चार महीने हो गए हैं। बात दीवाली से शुरू हुई थी फिर नया साल और बाद में अब महाकुंभ। किराया घटने का नाम नहीं ले रहा। एयरलाइंस का किराया इतना बढ़ने से लोग हैरान हैं। जयपुर से दिल्ली या महाकुंभ जाना है तो आपको हजारों का दान इन एयरलाइंस कंपनियों को देना पड़ेगा। इसलिए आज की तारीख में राजस्थान के लोगों को फ्लाइट से महाकुंभ जाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है और यह कंपनियां करोड़ों की चांदी लुट रही हैं। 

कितना महंगा हुआ किराया

अगर आपको जयपुर से दिल्ली जाना है तो आपको 4,576 से 12,696 रुपए तक का किराया देना पड़ सकता है। जयपुर से दिल्ली जाने वाली पहली सुबह की फ्लाइट का किराया 2 से 2.5 हजार है अन्यथा हाल बहुत बुरा है। इसके अलावा अगर आपको जयपुर से उदयपुर जाना है तो फ्लाइट का किराया 6,133 से 15,089 रुपए तक का हो सकता है। साथ ही कनेक्टिंग फ्लाइट से जाने पर 17,000 तक का किराया देना पड़ सकता है और नॉर्मल किराए 8 हजार तक का होता था। 

शाही स्नान के दिन या वीकेंड पर जयपुर से अहमदाबाद जाने के लिए 10 हजार से 17 हजार तक किराया देना होगा और नॉर्मल दिनों में यह किराया 4 से 8 हजार तक होता था। इसके अलावा इंडिगो और एयर इंडियन जैसी एयरलाइंस कंपिनयां भी जयपुर से मुंबई फ्लाइट से जाने के लिए 5 से 10 हजार तक का किराया ले रही हैं। जबकि जयपुर से मुंबई की दिन की पहली फ्लाइट का किराया ठीक है।

यह भी पढ़ें - Udaipur World Music Festival: 7 से 9 फरवरी तक संगीत और संस्कृति का रंगारंग आयोजन, फ्री में बनिए इसका हिस्सा

5379487