Khatu Dham Mela 2025: खाटू श्याम जाने की तमन्ना रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। 28 फरवरी से खाटू श्याम धाम में 12 दिनों तक बाबा श्याम का लक्खी मेला लगेगा, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। यह लक्खी मेला बहुत ही शानदार और भव्य होने वाला है। इस बार लखदातारी बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले में ई रिक्शा से आवागमन के लिए पथ तैयार कर रहे हैं। लक्खी मेला 28 फरवरी से 11 मार्च तक लगेगा। साथ ही PWD विभाग ने तोरण द्वार के लिए ई रिक्शा के लिए पक्का रास्ता तैयार कर लिया है। यह तोरण 52 बीघा सरकारी पार्किंग के भीतर से श्री श्याम बाबा गौशाला की ओर से आएगा। इस ई रिक्शा मार्ग को करीब 4 मीटर चौड़ा रखा गया है।
ई-रिक्शा मार्ग में आया मोटा खर्च
इस ई रिक्शा मार्ग को बनाने में करीब 65 लाख रूपये खर्च आने वाले हैं। 2 साल पहले कलेक्टर ने 65 लाख का फंड इस पथ के लिए दिया था। पैदल मार्ग के सामान ही इस ई रिक्शा मार्ग को भी बनाया जाएगा। जिसके बाद पैदल और ई रिक्शा मार्ग को अलग अलग रखा जाएगा और इससे यातायात भी सरल होगा। साथ ही आने जाने वाले लोगों को परेशानी भी नहीं होगी और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में छोड़ा जा रहा है। अभी तक लगभग 12 से ज्यादा आवारा पशु पकड़े जा चुके हैं।
खंभों पर लगे बैनर को हटाना होगा, नहीं तो मुकदमा होगा
प्रशासन ने बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग या बैनर को जल्द से जल्द हटाने के आदेश दिए हैं। किसी भी होटल, दुकान, धर्मशाला और अन्य किसी संस्थान के बैनर खंभों पर लगे मिले तो, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर सकती है। साथ ही डिश टीवी, केबल और WiFi की तारो को भी हटाना होगा। बिजली के खंभों पर कईं कंपनिया अपने WiFi के तार उलझा देती हैं। जिसके कारण तारो का जंजाल बन जाता है। ऐसी किसी भी प्रकार की घटना पाए जाने पर कारवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Khatushyam Lakkhi Mela 2025: VIP दर्शन हुए बंद,17 KM का कारपेट...जानिए खाटूश्याम पदयात्रा के नए नियम