rajasthanone Logo
Rajasthan Winter Tourism: ठंड में अक्सर लोगों को घूमने का मन करता है। अगर आप भी ठंड के मजे लेने की सोच रहे हैं, तो आपको राजस्थान के इन जगहों का टूर जरूर करना चाहिए।

Rajasthan Winter Tourism: ठंड की शुरुआत हो गई है, अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं और आपको इतिहास और पौराणिक कथाओं से जुड़ी साथ ही प्राकृतिक से भरा जगहों को घूमने का मन है, तो आपके लिए राजस्थान के नागौर शहर सबसे बेहतरीन विकल्प है। शहर की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस शहर की इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ी है, इसे उस समय जांगल देश के नाम से जाना जाता था। 

महाभारत काल से जुड़ा है नागौर 

वहीं वर्तमान समय में यह भारत का सबसे बड़े खारे पानी वाली झील शहर है। तो अगर आप यहां घूमने जाने का विचार कर रहे हैं, हम आपको घूमने जाने से पहले यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बता देते हैं, जो आपको नागौर भ्रमण में मदद करेगा। बता दें कि इस शहर का संबंध महाभारत समय काल से भी है, उस समय नागौर को जांगल देश के नाम से पुकारा जाता था।

वहीं इस शहर के बारे में यह भी कहा जाता है इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने राजा अमर सिंह राठौर को यह भेंट स्वरूप में दिया था। यह शहर थार रेगिस्तान में फैला हुआ है, जो इस शहर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। खूबसूरत होने के वजह इस पर कई बार आक्रमण किया गया है और नागवंश, राठौड़, मुगल, चौहान और अंग्रेजों ने कई सालों तक राज किया।

जानिए नागौर में घूमने के प्रमुख जगह

नागौर किला

नागौर किला इस शहर के सबसे मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है, जो अपनी अद्भुत सुन्दरता और वास्तुशिल्प, कला के लिए जानी जाती है। इस किले का निर्माण नाग राजवंश के शासक द्वारा करवाया गया था। लेकिन यह धीरे धीरे खंडहर में बदलने लगा , फिर सरकार द्वारा इसका सौंदर्यीकरण 2007 में इसका में करवाया गया। 

खींवसर किला

खींवसर किला नागौर के पर्यटन स्थल में से एक है, जो अपनी सुन्दरता के लिए जानी जाती। यह वर्तमान समय में एक हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया गया है। इस किले का निर्माण द्वितीय शताब्दी में नागवंश शासक ने करवाया गया था। यह किला थार रेगिस्तान के पूर्वी किनारे पर स्थित है, जिसके आस पास काले हिरण घूमते नजर आते हैं, जिसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ अक्टूबर से मार्च के बीच उमड़ी पड़ी रहती है। 

डीडवाना झील

नागौर जिले में स्थित डीडवाना झील है, जो खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। खारे पानी होने की वजह से इस झील को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। वही इस झील के आसपास के इलाके  की सजावट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि इस झील से भारी मात्रा में नमक का निर्माण किया जाता भी किया जाता है। ऐसे ही नागौर में घूमने के कई सारे जगहें लाडनूं, कुचामन शहर, खाटू, अहिछत्रगढ़ किला और संग्रहालय, झोरड़ा, बड़े पीर साहब दरगाह है, जो अपनी  अंदर वास्तुशिल्प, कला, पौराणिक कथाओं और प्रकृतिक सुंदरता को संजो कर रख रखी हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: राजस्थान में है इसका 373 KM हिस्सा, जानें इससे प्रदेश को क्या-क्या लाभ होगा?

5379487