rajasthanone Logo
Alwar Road Development: अलवर से बहरोड़ जाने वाला हाइवे अब फोरलेन होने जा रहा है, जिसके DPR में 2.5 करोड़ का खर्च आएगा।

Alwar to Behror Highway To Forlane:अलवर से बहरोड़ तक जाने वाले हाइवे को अब फोरलेन में बदला जाएगा, जिससे अलवर से बहरोड़ तक जाने के लिए मात्र 1 घंटे का समय लगेगा। फोरलेन करने के लिए 2.5 करोड़ रुपए से DPR तैयार की जाएगी, इसका कार्य पीडबल्यूडी ने शुरू भी कर दिया है।

अलवर से बहरोड़ की राह होगी आसान

 अभी  अलवर से बहरोड़ के बीच की दूरी 60 किलोमीटर है और टूलेन हाइवे होने के कारण यह सफर डेढ़ घंटे का बन जाता है। क्योंकि यह रास्ता कईं जगह से खराब भी है और न ही कोई डिवाइडर है, जिसके कारण यात्रा में समय ज्यादा लगता है।

अलवर से कईं लोग रोज बहरोड़ आते जाते हैं, जिसके कारण अलवर के लिए यह हाइवे काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। साथ ही बहरोड़ में अलवर के कईं परिवारों को रोजगार भी चल रहे हैं और यह रास्ता सीधे दिल्ली भी जाता है, इसके अलावा बहरोड़ से भी लोग अलवर नौकरी करने के लिए आते हैं। आंकड़ों के अनुसार लगभग 4 लाख से ज्यादा वाहन रोज इस हाइवे पर दौड़ते हैं।

फोरलेन और हाइवे बनने से यात्रियों को होगी सुविधा

हाइवे का फोरलेन बन जाने और डिवाइडर बन जाने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी, साथ ही डिवाइडर के बीच में पोधे भी लगाए जाएंगे।  पीडब्लूडी ने अभी तक जेल सर्किल के आगे का हिस्सा ही चौड़ा किया है, जिसमें भी डिवाइडर नहीं बना है। इस भी इसी प्रोजेक्ट में शामिल किया जा सकता है।

फोरलेन के ऊपर लगभग 80 करोड़ का खर्च आएगा, इसके पहले भी NH-62 पर नागौर से जोधपुर जिले के नेतडा तक फोरलेन (87 किलोमीटर) के निर्माण को भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। 

अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा

हाइवे को फोरलेन में तब्दील करने के लिए पीडबल्यूडी सड़क के दोनों छोरों को चौड़ा करवाएगा, जिसके लिए अतिक्रमण को हटवाना पड़ेगा। इसके अलावा सरकारी जमीन पर कब्जा भी लिया जाएगा। डिवाइडर में कईं कट भी लगाए जाएंगे, जिससे यातायात में सुविधा हो। वाहन चालकों को भी इससे रफ्तार मिलेगी। जिससे वे सभी अपनी मंजिल पर जल्द पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें - भजनलाल सरकार की बुजुर्गों को बड़ी सौगात: इस साल 50 हजार लोगों को कराई जाएगी तीर्थ यात्रा, ट्रेन में मिलेगी ये विशेष सुविधाएं

5379487