rajasthanone Logo
Rajasthan Sambhar Festival: सांभर महोत्सव यहां की स्थानीय देवी 'सांभरी देवी' के सम्मान में मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव 3 दिन की जगह 5 दिन मनाया जाएगा।

Rajasthan Sambhar Festival 2025:  हर बार की तरह होने वाला जयपुर का सांभर महोत्सव इस बार भी होने वाला है। हर बार यह महोत्सव 3 दिन का होता था, लेकिन इस 5 दिन का होगा। सांभर महोत्सव 24 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित होगा। इस फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही कईं एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी होंगी। यह फेस्टिवल राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाता है। इसमें पारंपरिक विरासतों को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

फेस्टिवल में इस बार भी कईं देशी और विदेशी पर्यटक आने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग के द्वारा सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार कईं प्रवासी पक्षी भी सांभर झील में देखने को मिलेंगे, जो अपनी सुंदरता से पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ करेंगे।

महोत्सव में होगी बहुत सी एक्टिविटीज

सांभर महोत्सव की शुरुआत 24 जनवरी को बाइक राइड के साथ होगी। बहुत से राइडर्स को इसमें हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा। फेस्टिवल में ऊंट की सवारी, पैरासेलिंग और रात के समय गुलाबी नगरी के नजरे देखने को मिलेंगे। पर्यटकों के लिए पतंगबाजी, लेक विजिट, फोटोग्राफी, बर्ड वाचिंग, साल्ट ट्रेन, हेरिटेज विजेट, साभार साल्ट प्रोसेसिंग टूर, हेरिटेज वॉक, जैसी प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। साथ ही देवयानी कुंड पर दीप उत्सव ओर सेलिब्रिटी-कलाकारों की प्रस्तुतियां भी लोगों का मन मोह लेंगी।

भारत की सबसे बड़ी नमकीन पानी की झील सांभर झील है। इसमें विदेशी पक्षी जैसे फ्रेमिंगो भी दिखेंगे। साथ ही पेलिकॉन, रेडशेंकश, टिटिहरी, सारस और स्टिल्स जैसी कईं प्रजातियों के पक्षी सैलानियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आप यहां पर इनकी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। मानना है कि इस बार झील में लगभग 3 लाख राजहंस दिखाई देंगें। 

सांभर महोत्सव के बारे में

यह महोत्सव बहुत पहले से होता आ रहा है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत सांभरी देवी के लिए की गई थी। इन्हें यहां की स्थानीय देवी माना जाता है। इसलिए इस महोत्सव को पूरे धूम धाम से मनाया जाता है। इसमें पारंपरिक संगीत, नृत्य, गीत और खान पान के दर्शन होते हैं। यह महोत्सव हर साल जनवरी या फरवरी के महीने में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें - Republic Day 2025: दिल्ली में दिखेगी राजस्थान की झांकी, परेड के लिए तैयारी तेज...जानें इस साल का थीम

5379487