rajasthanone Logo
Alwar Tourism: राजस्थान का यह अलवर जिला अरावली पहाड़ी से घिरा हुआ है। साथ ही अलवर जिला पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अलवर को 52 किले के नाम से भी जाना जाता है। यहां के पर्यटन स्थल देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक बन रहे हैं।

Alwar Tourism: राजस्थान एक ऐसा राज्य जो अपने अंदर कई प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक इतिहास को समेटे हुए है। यहां की भव्य इमारत और प्रकृति की खूबसूरती बेहद मनमोहक और आकर्षक है। पर्यटकों के लिए राजस्थान को पर्यटन की जगह के लिए चुनना इस तर्ज पर भी बेहद दिलचस्प हो जाता है।

राजस्थान का शायद ही कोई ऐसा शहर हो जो अपनी खासियत व टूरिज्म के लिए न जाना जाता हो। आज हम राजस्थान के अलवर जिले की उन पर्यटन स्थलों की बात करेंगे। जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ एक बढ़िया सा वीकेंड प्लान कर सकते हैं। साथ ही अपनी जर्नी का आनंद ले सकते हैं।

 सिटी पैलेस

अलवर का सिटी पैलेस जो विनय विलास के नाम से भी जाना जाता है। इस महल की खासियत इसकी दीवारें, छत की भित्तिचित्र और दर्पण है, जो इसके आकर्षण को चार चांद लगाती है। इस महल को देखते हुए आप नक्काशी की गहराइयों को भी समझ सकते हैं। इस सब के साथ ही अलवर का यह सिटी पैलेस घूमने, फोटोग्राफी के लिए भी बेहद शानदार जगह है। 

भानगढ़ किला

भानगढ़ किला जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था। भानगढ़ का यह किला बहुत ही डरावनी जगह मानी जाती है। इस किले की कलाकृतियां भी बेहद खास मानी जाती है। इसके अलावा लोगों का मानना है कि रात के समय इस महल से अजीब और डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। जिस वजह से इस किले में रात के समय जाने पर रोक लगा दी गई है। 

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान

अरावली पहाड़ियों में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान लगभग 800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस उद्यान की खासियत यह है कि यहां जानवरों की कई प्रजाति देखने को मिलती है, साथ ही हरे भरे वनों की हरियाली भी बेहद खूबसूरत नजर आती है। इस उद्यान में रॉयल बंगाल टाइगर्स, सांभर, चीतल, बारासिंघा, हिरण, लंगूर और कई अन्य जंगली जानवर भी देखे जा सकते हैं। 

सिलीसेर झील अलवर

अगर आपको शांत वातावरण में रहना पसंद है तो अलवर का सिलीसेर झील बेहद शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है। यह झील तीन तरफ से अरावली पहाड़ियों से गिरा हुआ है जो कि इसकी खूबसूरती में चार चांद लगता है। इसके साथ ही यहां का व्यू भी बेहद आकर्षक नजर आता है। यहां आकर आप बहुत ही कंफर्ट फील करेंगे।

5379487