rajasthanone Logo
Tourist Places In Ajmer : अजमेर शहर अपने धार्मिक स्थल और दरगाह के लिए प्रसिद्ध है। घूमने के लिए पांच ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

Tourist Places In Ajmer :इस भाग दौड़ भरी दुनिया में रोजमर्रा के काम से आप उब गए है और दो पल की सुकून की का समय व्यतीत करना चाहते हैं। तो आपको अजमेर घूमना चाहिए। कहीं भी घूमने का प्लान बना रहे तो आपको अपने सूची में अजमेर को जरूर शामिल करना चाहिए। जिसे राजस्थान का दिल भी कहा जाता है। अजमेर शहर चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। अजमेर शहर अपने धार्मिक स्थल और दरगाह के लिए प्रसिद्ध है। अजमेर शहर अपने झीलों के लिए भी मशहूर है। यहां घूमने के लिए पांच ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे। 

अढ़ाई दिन का झोपड

अधाई दिन का झोपड़ा अजमेर शरीफ की दरगाह में स्थित है। यह भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में शामिल है। मस्जिद का निर्माण मात्र ढाई दिन में किया गया था। हर साल लाखों की संख्या में इसे देखने के लिए टूरिस्ट आतें है। इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। यह मस्जिद लगभग 800 साल पुरानी है।

अजमेर आए और पुष्कर न गए

पुष्कर अजमेर से 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां पुष्कर झील स्थित है जो 52 घाटों से घिरी हुई है। यहां की घाट आरती भी पूरे पुष्कर में प्रसिद्ध है। पुष्कर अपने ऊंट के मेला के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। यह भारत का एकमात्र मंदिर है जो भगवान ब्रह्मा के लिए है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 

आनासागर झील जो आपको बना देगी दीवाना 

आनासागर झील अजमेर के सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक है। अन्नासागर झील का सनसेट पॉइंट भी बहुत फेमस है। यह लोग बोटिंग का आनंद लेने के लिए भी आते हैं। मानसून के समय झील के सुंदरता में चार चांद लग जाती है।

तारागढ़ किला सबसे पुराना फोर्ट

तारागढ़ किला राजस्थान के सबसे पुराने किलों की सूची में शामिल है। यह किला अरावली पर्वत पर बसा हुआ है। इस किले के अंदर सुरंग का भरमार है। इसके लिए से आप अजमेर शहर के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। किले में जाने के लिए तीन प्रवेश द्वार भी है। किले में मीरान साहब का दरगाह भी है जिस हिंदू और मुस्लिम दोनों पूछते हैं मेरा भाईचारे की मिसाल देखने को मिलती है।

अजमेर दरगाह में दुनिया भर से आते हैं लोग

भारत के सबसे पवित्र स्थलों में अजमेर दरगाह शामिल है। इस दरगाह में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का कब्र है। दरगाह में मुस्लिम धर्म के अलावा भी अन्य धर्मों के लोग आते हैं। यहां लोग मन्नत मांगने तथा मन्नत पूरी हो जाने पर चादर चढ़ाने आते हैं। सभी धर्मों के लोग सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को मानते हैं।

ये भी पढ़ें...Cyber Awareness: स्कूलों बच्चों को सिखाए साइबर अपराध बचाव के तरीके, पुलिस टीम ने वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से दी जानकारी

5379487